{"_id":"669a680a1e6db984270bef38","slug":"police-got-a-big-success-huge-amount-of-naxalite-explosives-and-daily-use-items-recovered-in-kondagao-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kondagaon: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नक्सलियों का विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kondagaon: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नक्सलियों का विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद
Fri, 19 Jul 2024 06:50 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:50 PM IST
सार
कोण्डागांव पुलिस को एक और सफलता मिली है। भारी मात्रा में नक्सलियों के डम्प सामग्री को सुरक्षाबलों ने बरामद किया है। कोण्डागांव व कांकेर के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर निकली थीं।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किया नक्सलियों का सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोण्डागांव पुलिस को एक और सफलता मिली है। भारी मात्रा में नक्सलियों के डम्प सामग्री को सुरक्षाबलों ने बरामद किया है। कोण्डागांव व कांकेर के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर निकली थीं जिला कांकेर व कोण्डागांव की डीआरजी बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली कि जिला कांकेर व कोण्डागांव के सीमावर्ती ग्राम उसेली, अड़ेंगा, राजपुर, डुवाल, कुदालवाही व आसपास क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति बनी हुई है। सूचना पर दिनांक 18.07.2024 को जिला कोण्डागांव से अनिल विश्वकर्मा, एसडीओ पुलिस फरसगांव, भूपतसिंह धनेश्री, एसडीओ पुलिस केशकाल व लक्ष्मण सिंह पोटाई, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी/बस्तर फाईटर्स के नेतृत्व में जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स की टीम व जिला कांकेर से डीआरजी की संयुक्त टीम ग्राम उसेली, अड़ेंगा, राजपुर, डुवाल, कुदालवाही व उसके आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुये थे कि कुदालवाही पहाड़ी पहुंचने से पूर्व ही नक्सलियों को पुलिस की आने की सूचना प्राप्त हुई जिससे नक्सली पुलिस को आता देख आनन-फानन में अपना डेरा छोड़ कर भाग गये।
विज्ञापन
बाद पुलिस पार्टी द्वारा कुदालवाही पहाड़ी का घेराबंदी कर सुरक्षा पूर्वक सचिंग करने पर उनके डेरा से भारी मात्रा में विस्फोटक व दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया ,कपड़ा, वायर, बेनर पोस्टर, भारी मात्रा इंजेक्शन और दवाई भी किया गया जप्त।
विज्ञापन