फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police destroyed IED Detect on Palli-Barsoor road in Narayanpur

Narayanpur: पुलिस ने पल्ली-बारसूर मार्ग पर नष्ट किया IED डिटेक्ट, नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी

Fri, 14 Apr 2023 06:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नारायनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नारायनपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 14 Apr 2023 06:16 PM IST
सार

नष्टीकरण के दौरान प्रेशर IED मेकेनिजम के नीचे एक प्रेशर रिलीज IED बम मिला। नक्सलियों द्वारा प्रेशर IED के नीचे प्रेशर रिलीज IED लगाने का उद्देश्य सुरक्षा बल को बड़ा नुकसान पहुचाना था।

विज्ञापन
Police destroyed IED Detect on Palli-Barsoor road in Narayanpur
पुलिस ने नष्ट किया IED डिटेक्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। बता दें कि आज जिला पुलिस बल, आईटीबीपी एवं BDS (बम डिस्पोजल स्क्वाड़) की संयुक्त टीम कैम्प कड़ेमेटा एवं कड़ेनार से रोड़ ओपनिंग एवं नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थी। क्षेत्र में दौरान सर्चिंग गस्त के कड़ेनार-कड़ेमेटा मुख्य मार्ग पर ग्राम बड़े बुरगुम में निर्माणाधीन सड़क के पास एक प्रेशर IED का मेकेनिजम मिला। जिस पर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के मार्गदर्शन में सुरक्षात्मक नष्टीकरण की कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। 

विज्ञापन

 

नष्टीकरण के दौरान प्रेशर IED मेकेनिजम के नीचे एक प्रेशर रिलीज IED बम मिला। नक्सलियों द्वारा प्रेशर IED के नीचे प्रेशर रिलीज IED लगाने का उद्देश्य सुरक्षा बल को बड़ा नुकसान पहुचाना था। जिसे बीडीएस टीम के द्वारा डिटेक्ट कर सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए बम को मौके पर नष्ट कर दिया गया। प्रेशर रिलीज IED  बम जिसका अनुमानित वजन लगभग 5 किलोग्राम था। मामले में थाना छोटेडोंगर में माओवादियों के विरुद्ध धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। उक्त नष्टीकरण की कार्यवाही में जिला पुलिस बल, बी.डी.एस. नारायणपुर एवं आई.टी.बी.पी. 45वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed