फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police crack down on knife terror in Raipur: Three accused arrested from different areas, three minors warned

रायपुर में चाकू आतंक पर पुलिस का शिकंजा: अलग-अलग इलाकों से तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को चेतावनी

Sat, 07 Feb 2026 06:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 07 Feb 2026 06:39 PM IST
सार

रायपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चाकू लहराने की घटनाओं पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Police crack down on knife terror in Raipur: Three accused arrested from different areas, three minors warned
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चाकू लहराने की घटनाओं पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। 5 और 6 फरवरी 2026 को हुई कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक मामले में तीन नाबालिगों को समझाइश के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
विज्ञापन


स्कूल परिसर में चाकू लहराने का मामला
मोवा स्थित आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय के एक कक्षा कक्ष में छात्रों द्वारा चाकू लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंडरी थाना पुलिस हरकत में आई। जांच के दौरान पुलिस ने 12वीं कक्षा के छात्र सुशांत प्रधान, उम्र 19 वर्ष, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी सड्डू को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, वीडियो में शामिल तीन नाबालिग छात्रों की सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन


गुढ़ियारी में युवक चाकू लहराते पकड़ा गया
गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के भरत नगर झंडा चौक, रामनगर के पास एक युवक द्वारा सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीरे साहू, उम्र 28 वर्ष, को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खमतराई क्षेत्र में धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
खमतराई थाना क्षेत्र में शेरे पंजाब होटल के सामने एक युवक द्वारा चाकू लहराकर लोगों को डराने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कृष्णा निषाद उर्फ मोटा, उम्र 26 वर्ष, निवासी गंगा नगर भनपुरी को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से धारदार चाकू बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।


पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed