फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police conducted combing patrol checking in the capital to crack down on criminals

Raipur Police: राजधानी में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, कॉम्बिंग गश्त और सघन चेकिंग से बढ़ी सख्ती

Sat, 07 Feb 2026 06:44 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 07 Feb 2026 06:44 PM IST
सार

रायपुर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन चेकिंग, निगरानी और कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस कमिश्नर रायपुर के निर्देश पर 5 फरवरी 2025 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया।

विज्ञापन
Police conducted combing patrol checking in the capital to crack down on criminals
कॉम्बिंग गश्त और सघन चेकिंग से बढ़ी सख्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन चेकिंग, निगरानी और कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस कमिश्नर रायपुर के निर्देश पर 5 फरवरी 2025 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान उत्तर और पश्चिम जोन के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गुढ़ियारी, आज़ाद चौक, कबीरनगर और रामनगर क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों और अड्डेबाजों के विरुद्ध विशेष रूप से चेकिंग की गई।
विज्ञापन


पुलिस टीमों ने रामनगर, आज़ाद चौक सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। साथ ही आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए और उन्हें सतर्क रहने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कॉम्बिंग और चेकिंग अभियानों का उद्देश्य अपराधियों में भय का माहौल बनाना, असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आम जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। आगे भी राजधानी में इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed