{"_id":"639ed05980b6280e6015ca13","slug":"police-caught-gang-stealing-diesel-from-secl-mine-in-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: SECL खदान से डीजल चोरी कर भाग रहे थे बिलासपुर, पुलिस ने पीछा कर सरगना सहित पांच को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: SECL खदान से डीजल चोरी कर भाग रहे थे बिलासपुर, पुलिस ने पीछा कर सरगना सहित पांच को पकड़ा
Sun, 18 Dec 2022 02:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 18 Dec 2022 02:03 PM IST
सार
पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए आरोपियों में बिलासपुर के नारियल कोठी निवासी अजहर खान भी शामिल है। वह डीजल चोर गिरोह का सरगना है। इसके अलावा उसके चार अन्य साथी भी पकड़े गए हैं। पुलिस ने बताया कि अजहर लंबे समय से डीजल चोरी में शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में डीजल चोर गिरोह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित SECL खदान से डीजल चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। शातिर चोर खदान से डीजल चोरी कर बिलासपुर भाग रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गिरोह का सरगना सहित पांच आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 350 लीटर डीजल और बोलेरो गाड़ी जब्त की है। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग SECL की गेवरा खदान से डीजल चोरी कर बिलासपुर की ओर भाग रहे हैं। इस पर पुलिस ने उमेंदीभांठा के पास नाकाबंदी कर दी। तभी भिलाई बाजार की ओर से एक बोलेरो आती दिखाई दी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। तलाशी लेने पर बोलेरो में डीजल से भरे 10 जेरिकेन मिले। वहीं चालक सहित पांच लोग गाड़ी में बैठे हुए थे।
विज्ञापन
वाहन सवार लोगों से डीजल से संबंधित कागजात को लेकर पूछताछ की गई, लेकिन वे नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए आरोपियों में बिलासपुर के नारियल कोठी निवासी अजहर खान भी शामिल है। वह डीजल चोर गिरोह का सरगना है। इसके अलावा उसके चार अन्य साथी भी पकड़े गए हैं। पुलिस ने बताया कि अजहर लंबे समय से डीजल चोरी में शामिल है।
विज्ञापन