{"_id":"64fca7f26fad71f9920475e4","slug":"police-arrested-young-man-roaming-on-road-with-country-made-pistol-2023-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टशन पड़ा भारी: भीड़ के बीच हाथ में देसी पिस्टल लेकर घुम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा; कार्रवाई कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टशन पड़ा भारी: भीड़ के बीच हाथ में देसी पिस्टल लेकर घुम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा; कार्रवाई कर भेजा जेल
Sat, 09 Sep 2023 10:44 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 09 Sep 2023 10:44 PM IST
सार
सड़क पर देसी पिस्टल लेकर घुम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
देसी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजनांदगांव शहर के मील चाल रोड पर देसी पिस्टल लेकर लोगों को चमका रहे युवक को सीटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक देसी पिस्टल लेकर घूम रहा था।
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव को शांति पूर्ण करने हेतु असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से अवैध देसी पिस्टल रख रखी थी। आरोपी युवक सुनील निषाद मील चाल रोड पर पिस्टल लेकर घूम रहा है। आस पास के लोगों में दहशत हो गई थी। थाने से स्टाफ भेजकर घेराबंदी कर युवक को मौके पर पिस्टल के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक पर अपराध क्रमाक 706/ 23 धारा 25 एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।पूरे मामले का खुलासा प्रेसवार्ता कर किया गया। एडिशनल एसपी ने पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज प्रेस वार्ता कर खुलासा किया गया। एक आदतन आरोपी के पास से पुलिस ने देसी पिस्टल बरामद की। विधानसभा चुनाव 2023 के मद्दे नजर शांतिपूर्ण चुनाव कराने के उद्देश्य से पुलिस ने यह कार्रवाई की है। कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। जहां कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के पास से एक नग देसी पिस्टल बरामद की तो वहीं उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।