{"_id":"65c228714bddfa8efd09fa16","slug":"police-arrested-vicious-thief-in-raigarh-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: सुने मकानों में चोरी की वारदात को देता था अंजाम, पुलिस ने दबोचा; नकदी समेत लाखों के जेवरात बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: सुने मकानों में चोरी की वारदात को देता था अंजाम, पुलिस ने दबोचा; नकदी समेत लाखों के जेवरात बरामद
Tue, 06 Feb 2024 06:10 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 06 Feb 2024 06:10 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लाखों रुपये का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायगढ़ जिले में सुने मकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक चोर को खरसिया पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के पास से पुलिस ने सात हजार नकदी के अलावा 11 लाख रूपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अमन अग्रवाल पुत्र कैलाश अग्रवाल निवासी चंदन तालाब रोड भगत कॉलोनी खरसियास ने 24 जनवरी को खरसिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके घर से 22 जनवरी की रात कोई अज्ञात चोर आलमारी में रखे सोने की अंगूठी, पेंडल सेट, चैन, कंगन, चांदी का पायल, बिछिया, बच्चे का चांदी का कड़ा और नकदी रकम 25 हजार रुपये चोरी हो गए। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ खरसिया थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने घटनास्थल के पास तथा खरसिया शहर में लगे विभिन्न मार्गों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। घटना दिनांक के एक फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति टोपी पहने, मुंह को गमछे से छुपाया हुआ देखा गया। फुटेज में संदेही की पहचान स्पष्ट नहीं होने से पुलिस टीम द्वारा मुखबीरों से जानकारी जुटाई गई। मंगलवार को मुखबीर सूचना के आधार पर संदेही आकाश जायसवाल निवासी शिवा नगर केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पीछे रायगढ़ को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर संदेही आकाश जायसवाल खरसिया और रायगढ़ में चोरी का अपराध करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
आरोपी आकाश ने बताया कि 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सभी जगह कार्यक्रम हो रहा था। उसने प्लानिंग कि इस दिन सभी कार्यक्रम में व्यस्त होंगे, तभी वारदात को अंजाम देगा और उसी उद्देश्य से 22 जनवरी को खरसिया जाकर उसने चंदन रोड तालाब स्थित एक पक्के मकान का गेट को राड से तोड़कर अलमारी का लाकर खोलकर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम 25 हजार रुपये की चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी आकाश जायसवाल ने रायगढ़ के सीएमओ ऑफिस के सामने भगवानपुर के पास 14 जनवरी के रात एक पक्के मकान में सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम करीब 15 हजार की चोरी करना स्वीकार किया है और सोने-चांदी के जेवरात को घर में छुपाकर रखना और नगद रूपये को जुए में हार जाना बताया।
आरोपी आकाश जायसवाल (28) उर्फ बड़कू निवासी शिवा नगर केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पीछे थाना कोतवाली रायगढ़ के रायगढ़ स्थित मकान से 11 सोने की अंगूठी, दो सोने के पेंडल सेट, दो सोने की चैन, दो सोने के कंगन, तीन जोड़ चांदी के पायल, बिछिया, बच्चे के तीन जोड़ी चांदी का कड़ा, सात हजार रुपये, जुमला कीमती 11 लाख रुपये का माल बरामद किया गया।