फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested two accused who stole iron goods from Panchayat office in Janjgir Champa

CG: पंचायत कार्यालय से लोहे का सामान चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग बालक भी शामिल

Wed, 12 Jun 2024 10:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 12 Jun 2024 10:09 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में जनपद पंचायत कार्यालय के अंदर से झोले में रखे लोहे के सामानों की चोरी के मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
Police arrested two accused who stole iron goods from Panchayat office in Janjgir Champa
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत कार्यालय के अंदर से झोले में रखे लोहे के सामानों की चोरी के मामले में नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, बलौदा जनपद पंचायत कार्यालय में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर परिवेश देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर झोले के अंदर रखे एक हैमर मशीन, तीन नाग ड्रिल मशीन, कटार मशीन, हैंड ग्रेडर और लोहे के अन्य समन की चोरी की गई है। बलौदा थाने में धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई। 
विज्ञापन


इस दौरान मुखबिर से जानकारी मिली की 9-10 जून की दरमियानी रात देवर मोहल्ले के रहने वाला वीरेंद्र देवार को कार्यालय के पास घूमते हुए देखा गया था। जिस पर संदेही को पकड़कर चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलाकर चोरी करते हैं। चोरी केवल शराब पीने और जुआ खेलने के लिया करने की बात कही गई। आरोपी विरेंद्र देवार, मुकेश देवार के बताई गई जगह से चोरी के समान को बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, एक नाबालिग बालक भी चोरी में शामिल था, जिसे किशोर न्यायालय पेश कर बाल सुधार गृह कोरबा भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed