{"_id":"6827532d07a25d74ae0558d3","slug":"police-arrested-two-accused-in-the-case-of-tractor-trolley-theft-in-raigarh-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: ट्रैक्टर-ट्राली चोरी के मामले में में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: ट्रैक्टर-ट्राली चोरी के मामले में में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
Fri, 16 May 2025 08:43 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 16 May 2025 08:43 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पुलिस ने चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जूटमिल थाना क्षेत्र में घर के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया। कोड़ातराई निवासी अजय चौधरी (28) ने 15 मई को जूटमिल थाने में शिकायत दर्ज की थी कि 14 मई की रात उनके घर के सामने खड़ा महिंद्रा ट्रैक्टर और ट्रॉली अज्ञात चोरों ने चुरा लिए। पुलिस ने धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव और उनकी टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मुखबिरों से मिले सुराग के आधार पर संदेही यशवंत पटेल से पूछताछ की। पूछताछ में यशवंत ने अपने साथी रवि उर्फ भविष्य कुमार पटेल के साथ मिलकर चोरी की बात कबूल की। आरोपियों ने बताया कि वे चोरी किए ट्रैक्टर से ईट-गिट्टी सप्लाई का काम करने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर उनके घर की बाड़ी से चोरी गया महिंद्रा ट्रैक्टर (सीजी-13 एएन 9400) और ट्राली (कीमत नौ लाख रुपये) तथा वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (कीमत एक लाख रुपये) बरामद किए। कुल 10 लाख रुपये का माल जब्त कर पुलिस ने आरोपियों यशवंत पटेल (20) और रवि उर्फ भविष्य कुमार पटेल (19) को जेल भेज दिया।
विज्ञापन