फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested two accused from UP in cheating case in Chhattisgarh CISF exam

छत्तीसगढ़ : सीआईएसएफ परीक्षा में धोखाधड़ी, यूपी से दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 May 2022 09:36 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 26 May 2022 09:36 PM IST
सार

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police arrested two accused from UP in cheating case in Chhattisgarh CISF exam
सीआईएसएफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले के छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सीआईएसएफ अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के निवासी सत्यपाल सिंह (24) और नत्थीलाल (20) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को दुर्ग लाया गया। 
विज्ञापन


इस महीने की 18 तारीख को जिले के उतई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि सीआईएसएफ की आरक्षक जीडी-2021 की परीक्षा के दौरान असली अभ्यर्थियों के स्थान पर अन्य लोगों ने परीक्षा दी। बाद में अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच में उंगलियों के निशान और फोटो में असमानता पाई गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने सीआईएसएफ में भर्ती कराने के लिए कुछ अभ्यर्थियों से पांच-पांच लाख रुपये लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed