{"_id":"6821d55ac51c746b070d92a7","slug":"police-arrested-the-lover-who-killed-his-girlfriend-in-korba-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में पागलपन: प्रेमिका के लिए चैन ले गया था प्रेमी, ये आरोप लगा घोंटा गला; किसी ओर के नाम से छोड़ा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में पागलपन: प्रेमिका के लिए चैन ले गया था प्रेमी, ये आरोप लगा घोंटा गला; किसी ओर के नाम से छोड़ा पत्र
Mon, 12 May 2025 05:16 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 12 May 2025 05:16 PM IST
सार
कोरबा में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उरगा थाना क्षेत्र में 25 नवंबर 2024 को पूजा पटेल (23) की हत्या के आरोपी पिंटू उर्फ लोकेश पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूजा के साथ प्रेम संबंध की बात स्वीकार की और बताया कि विवाद के दौरान गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
सिलयारीभांठा निवासी पूजा बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा और एक कुशल खिलाड़ी थी। वह और लोकेश (25) शादी करने वाले थे। घटना वाले दिन पूजा घर पर अकेली थी। लोकेश चांदी की चैन लेकर आया था। उसने पूजा पर दूसरे युवक मंजीत से संबंध का आरोप लगाया। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पूजा की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने मंजीत का नाम एक पत्र में लिखकर छोड़ दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, लोकेश घटना के बाद रायगढ़ और खरसिया में काम करने गया। मुखबिर की सूचना पर उसे सक्ति के आमपाली से गिरफ्तार किया गया। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस ने सबूत जुटाकर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन