फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested the accused who threatened and spoke obscenely to a girl over phone in Korba

CG: आधी रात में युवती को कॉल करता था सुबोध, जान से मारने की धमकी दे करता अश्लील बातें; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 15 May 2025 05:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 15 May 2025 05:59 PM IST
सार

कोरबा में युवती को फोन पर अश्लील बातें और धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पीड़िता की शिकायत पर मानिकपुर चौकी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Police arrested the accused who threatened and spoke obscenely to a girl over phone in Korba
पुलिस चौकी मानिकपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में एक युवक आधी रात में 30 साल की युवती को फोन कर अश्लील बातें करता था। मना करने पर युवती को जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता ने लोक-लज्जा के डर से पहले यह बात किसी को नहीं बताई, किन जब युवक ने बार-बार फोन करने लगा। इससे परेशान होकर पीड़िता ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आरोपी सुबोध कुमार सिन्हा मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और कोरबा के रविशंकर नगर में केरला कैफे के ऊपर किराये के मकान में रहता है। वह पताड़ी स्थित अदानी पॉवर प्लांट में कर्मचारी है। आरोपी को पीड़िता का नंबर किसी तीसरे व्यक्ति से मिला था। इसके बाद वह लगातार फोन कर अश्लील बातें करता और परेशान करता था। पीड़िता ने उसे समझाने की कोशिश की कि वह ऐसी लड़की नहीं है और उसे तंग न करे, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आखिरकार, धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया। 
विज्ञापन


पीड़िता ने अपनी सहेलियों को भी यह बात बताने में संकोच किया और अपने परिवार को भी इसकी जानकारी नहीं दी। वह यह भी जानना चाहती है कि उसका नंबर आरोपी को किसने और क्यों दिया। मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ अश्लील बातचीत और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को अदानी पॉवर प्लांट से गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed