फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested the accused in the murder case of Baiga in Kabirdham

CG: पुरानी रंजिश में की थी बैगा की हत्या, आरोपी ने पहले साथ में पी थी शराब; फिर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला

Mon, 12 May 2025 04:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Mon, 12 May 2025 04:28 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में झाड़-फूंक करने वाले की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब पी थी। इसके बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Police arrested the accused in the murder case of Baiga in Kabirdham
बोड़ला थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बोड़ला थाना क्षेत्र के खरिया गांव में सात मई की रात हुई रत्नू धुर्वे (50) की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी तेरसु धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया है। बैजलपुर चौकी प्रभारी एएसआई पंच राम वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 

विज्ञापन


जांच में पता चला कि रत्नू धुर्वे बैगा था और झाड़-फूंक का काम करता था। छह मई को खरिया गांव पहुंचा था। उसी दिन सुबह एक परिवार के झाड़-फूंक के दौरान आरोपी तेरसु धुर्वे वहां आया। दोनों ने साथ में शराब पी, लेकिन पुरानी रंजिश और कहासुनी के चलते विवाद हो गया। गुस्से में तेरसु ने रत्नू के घर से कुल्हाड़ी लाकर उनके गले पर तीन-चार वार किए, जिससे रत्नू की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने मामले को धारा 103(1) BNS के तहत दर्ज कर विवेचना शुरू की। पूछताछ में तेरसु ने अपराध कबूल लिया। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed