फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested lover who killed girlfriend in Ambikapur

Murder in Ambikapur : प्रेम प्रसंग में तीसरे शख्स की एंट्री से खफा था प्रेमी, गला दबाकर प्रेमिका को मार डाला

Fri, 21 Jul 2023 07:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 21 Jul 2023 07:11 PM IST
सार

अंबिकापुर जिले में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव को दफना दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। खुलासे के बाद पुलिस आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police arrested lover who killed girlfriend in Ambikapur
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरिमा थाना क्षेत्र में एक युवती का तालाब में शव दफनाने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो युवक ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। 

विज्ञापन


पोस्टमार्टम में पता चली मौत की वजह
जानकारी के अनुसार, दरिमा थाना क्षेत्र के भालूकछार गांव में गुरुवार को खेत की ओर गए ग्रामीणों ने तालाब में एक दफनाया गया शव देखा, जिसके पैर बाहर निकले थे और शव से दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर दरिमा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। शव एक युवती का था। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास के गांवों में पता करने पर युवती की शिनाख्त दरिमा थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई, जो 16 जुलाई से लापता थी।
विज्ञापन


युवती का एक युवक के साथ से प्रेम संबंध
एसडीओपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मृतका की शिनाख्तगी के बाद परिजनों का बयान लिया गया। मृतका के संबंध में जानकारी एकत्र की गई। जांच के दौरान पता चला कि युवती का भालूकछार निवासी बुंदेश्वर राम नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के बातचीत होती रहती थी। पुलिस ने प्रेमी बुंदेश्वर राम (24) को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने प्रेमिका की हत्या करना और शव को तालाब में दफनाना स्वीकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य युवक से संबंध को लेकर विवाद के बाद हत्या
पुलिस पूछताछ में बुंदेश्वर राम ने बताया कि 16 जुलाई को युवती ने प्रेमी बुंदेश्वर राम को दरिमा मिलने के लिए बुलाया था। बुंदेश्वर राम ने उससे मिलने के बाद उसे अपनी पल्सर बाइक पर बैठाकर घर ले गया। वहां से शाम को खेत की ओर ले गया। वहां प्रेमिका द्वारा एक अन्य युवक से प्रेम संबंध बढ़ाने और बातचीत करने को लेकर प्रेमी बुदेश्वर राम से विवाद हुआ। विवाद के बाद आक्रोशित बुंदेश्वर राम ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 


आत्महत्या दिखाने का किया प्रयास
प्रेमी ने प्रेमिका के शव को दुप्पटे से बांधकर फांसी का रूप भी देने की कोशिश की, लेकिन वह विफल रहा। फिर, उसने घटनास्थल के पास तालाब में फावड़े से गड्ढा खोदा और मृतका के शव उसी में दफना दिया। मृतका के मोबाइल को उसने पास ही नहर में फेंक दिया और फावड़ा लेकर आरोपी घर वापस आ गया। हालांकि पुलिस आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed