फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   police arrested lawyer wife of teacher accused of misdeed In Gaurela pendra marwahi

GPM News: दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक की वकील पत्नी गिरफ्तार, पीड़िता से की मारपीट; बयान बदलने का बनाया दबाव

Sat, 06 Jul 2024 09:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Sat, 06 Jul 2024 09:03 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया था। वहीं, अब पुलिस ने आरोपी शिक्षक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने पीड़िता के साथ मारपीट की। साथ ही बयान बदलने को लेकर धमकी दी।

विज्ञापन
police arrested lawyer wife of teacher accused of misdeed In Gaurela pendra marwahi
आरोपी वकील संगीता सोनी और आरोपी शिक्षक महेंद्र सोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग छात्रा का शारीरिक शोषण करने के मामले में शिक्षक को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अब पुलिस ने आरोपी शिक्षक की वकील पत्नी को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पत्नी ने पीड़िता के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं बयान बदलने को लेकर जान से मारने की धमकी भी दी। 

विज्ञापन


गौरेला थाना क्षेत्र के सारबहरा इलाके में रहने वाले सहायक शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी के खिलाफ उन्हीं के स्कूल में पढ़ने वाले पूर्व छात्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी उम्र 12 वर्ष थी और वह सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। उस समय शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी अपनी बातों में फंसाकर उसे अपने घर ले गया। इसके बाद उसे धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद शिक्षक उस छात्रा से आए दिन ऐसी हरकत करने लगा। अब वह छात्रा 24 वर्ष की हो गई है और गर्भवती हो गई। 
विज्ञापन


उसके बाद भी वो उसका शारीरिक शोषण करता रहा, जिसके बाद पीड़िता के परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो वो छात्रा के साथ गौरेला थाना पहुचे और वहां पर पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों के बयान और साक्ष्य के आधार पर आरोपी शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी के खिलाफ धारा 376, 376 (2)(ग), 376 (2)(एन), 294, 506बी, 342, 190 भारतीय दंड संहिता एवं पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से मामले में शिक्षक ने काफी समय फरार होने के बाद कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिय, जिसके बाद गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। अब मामले में आरोपी शिक्षक महेंद्र सोनी की वकील पत्नी संगीता सोनी को गौरेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed