फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested husband accused of murdering his wife in Ambikapur

जालिम घरवाला: खाना नहीं देने से नाराज पति ने ले ली पत्नी की जान, पुलिस से बोला- शराब पीने से हुई मौत; गिरफ्तार

Sun, 05 May 2024 08:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 05 May 2024 08:53 PM IST
सार

सरगुजा जिला में एक पति ने खाना नहीं देने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। साथ ही पुलिस को गुमराह करने की लिए झूठी साजिश रची। हालांकि पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Police arrested husband accused of murdering his wife in Ambikapur
आरोपी पति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने महिला की हत्या में शामिल आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, खाना नहीं देने की बात पर नाराज होकर पति ने अपनी पत्नी से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी थी। यही नहीं अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने पुलिस के पास पहुंचकर अपनी पत्नी को शराब के नशे में होने की बात बताते हुए गिर जाने से मौत होने की रिपोर्ट लिखवाई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस की जांच में हत्या करना उसके पति के द्वारा पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


मामला एक वर्ष पुराना है। आरोपी पति सनिक राम पैकरा निवासी अजिरमा ने जिला अस्पताल पुलिस सहायता केंद्र अंबिकापुर पहुंचकर सूचना दी। पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि उसकी पत्नी शराब के नशे मे धुत होकर घर मे गिर गयी है, जिस कारण आई चोटों का इलाज जिला अस्पताल मे एडमिट कर करा रहा था। जहां दिनांक 11 मई 2023 कों उसकी मौत गई। सूचना पर थाना कोतवाली मे मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


मृतका के परिजनों का बयान दर्ज किया गया। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टी हुई। साथ ही परिजनों के बयान से यह पता चला कि 9 मई 2023 को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद मृतका के पति सनिक राम पैकरा को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि  दिनांक 9 मई  को खाना नहीं देने पर उसकी पत्नी से उसका विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद के दौरान पति ने आवेश में आकर उसके साथ मारपीट की। साथ ही दीवार से सिर टकराने से उसके सिर में चोट आ गई। आरोपी पति ने बताया कि चोट के इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed