{"_id":"6857db054042c4bee30841d3","slug":"police-arrested-hotel-businessman-with-liquor-in-gaurela-pendra-marwahi-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: पुलिस ने होटल व्यवसायी के ठिकाने पर दी दबिश, गोवा और मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: पुलिस ने होटल व्यवसायी के ठिकाने पर दी दबिश, गोवा और मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब बरामद
Sun, 22 Jun 2025 04:02 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 22 Jun 2025 04:02 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पुलिस ने एक होटल व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से गोवा और मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब बरामद की है।
विज्ञापन
होटल व्यवसायी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने होटल व्यवसायी के ठिकाने पर दबिश देकर एक्सयूवी वाहन से भारी मात्रा में मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस होटल व्यवसायी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी चौकी इलाके में स्थित पैराडाइज होटल में दबिश दी। होटल परिसर और उससे लगे निर्माणाधीन बाड़े में छापामारे की गई, जहां होटल संचालक राजेश शर्मा (47) निवासी सकोला चौकी कोटमी की महिंद्रा टीयूवी (क्रमांक JH 01 BU 1088) में बड़ी मात्रा में मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से अंग्रेजी शराब गोवा ब्रांड के 227 नग (180ml), बैगपाइपर के 48 नग (180ml) और ब्ल्यू चिप्स 17 नग जब्त किए गए। कुल मिलाकर लगभग 52.560 लीटर शराब और संबंधित वाहन को जब्त किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मध्यप्रदेश राज्य की शराब का अवैध परिवहन एवं होटल ढाबा परिसर से बिक्री करने के आरोप में आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत विधिवत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन