फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested four interstate cyber thugs in Jashpur

Jashpur: अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, छतीसगढ़ में 321 मामलों के हैं आरोपी

Tue, 16 Jul 2024 09:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 16 Jul 2024 09:00 PM IST
सार

जशपुर पुलिस ने चार अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य में साइबर फ्रॉड की 321 शिकायतें दर्ज हैं।
 

विज्ञापन
Police arrested four interstate cyber thugs in Jashpur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराधों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत जशपुर पुलिस ने चार अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को झारखंड के जामताड़ा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर जशपुर लाया गया। ये आरोपी छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और हरियाणा सहित कई राज्यों में हजारों साइबर ठगी के मामलों में लिप्त पाए गए हैं, जो करोड़ों रुपये ठग चुके हैं।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय रायपुर स्थित साइबर थाना के अनुसार, इन आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य में साइबर फ्रॉड की 321 शिकायतें दर्ज हैं। जशपुर जिले के थाना कांसाबेल, पत्थलगांव और सिटी कोतवाली में भी इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनवर अंसारी मिया (38), जमशेद मिया (39), अख्तर अंसारी (24) और तय्युब अंसारी (30) शामिल हैं, जो सभी झारखंड के जामताड़ा जिले के निवासी हैं। 
विज्ञापन


इस मामले की शुरुआत तब हुई जब कांसाबेल निवासी लक्ष्मण गर्ग की बेटी के साथ 26 मई 2023 को एक साइबर ठगी का मामला सामने आया। आरोपी ने स्पीड पोस्ट के बहाने पांच रुपये ट्रांसफर करने को कहा, जिसके बाद प्रार्थी की बेटी के खाते से 49 हजार 971 रुपये की ठगी हो गई। साइबर सेल की टीम और पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह की मॉनीटरिंग में जामताड़ा से इन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया और 15 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जशपुर पुलिस की इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) विजय सिंह राजपूत, उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश शमरथ और थाना प्रभारी कांसाबेल निरीक्षक गौरव पांडे की प्रमुख भूमिका रही। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक जशपुर शशिमोहन सिंह ने कहा, "इन साइबर ठगों को पकड़ने में मिली सफलता प्रदेश के अन्य जिलों/थानों में भी साझा की जाएगी, ताकि इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed