फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested an accused of cattle smuggling in Janjgir Champa

CG: जांजगीर चांपा में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार, सात मवेशी और वाहन जब्त

Fri, 04 Jul 2025 06:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 04 Jul 2025 06:06 PM IST
सार

जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में कार्रवाई कर सात गाय-बैलों को क्रूरतापूर्वक भरे पिकअप वाहन से बरामद किया। पुलिस ने आरोपी संजय कुमार जांगड़े को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

विज्ञापन
Police arrested an accused of cattle smuggling in Janjgir Champa
आरोपी तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवरीनारायण थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन (छोटा हाथी, क्रमांक CG 12 AX 3920) में क्रूरतापूर्वक भरे गए 07 गाय-बैल और बछड़ों को बरामद किया है। इस मामले में आरोपी संजय कुमार जांगड़े (उम्र 31 वर्ष), निवासी केरा, थाना नवागढ़, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केरा रोड से मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरकर तस्करी की जा रही है। इसके आधार पर शिवरीनारायण पुलिस ने दुरपा मोड़ के पास वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में 07 गाय-बैल और बछड़ों को अमानवीय तरीके से भरे हुए पाया गया। पशुओं के शरीर पर चोटों के निशान थे और खून निकल रहा था।
विज्ञापन


पूछताछ में वाहन चालक संजय कुमार जांगड़े ने स्वीकार किया कि वह मवेशियों को केरा से बिलाईगढ़-टुंड्री की ओर तस्करी के लिए ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed