फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested accused who murdered Baiga for parasmani stone

Chhattisgarh: पारसमणि पत्थर के लालच में कर दी थी बैगा की हत्या, पुलिस ने 19 महीने बाद फरार आरोपी को दबोचा

Sat, 03 Feb 2024 06:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 03 Feb 2024 06:14 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में पारसमणि पत्थर के लालच में बैगा की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में 11 आरोपी शामिल थे, जिनमें से 10 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, एक आऱोपी फरार था, जिसे गिरफ्तार किया गया है।
 

विज्ञापन
Police arrested accused who murdered Baiga for parasmani stone
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मुनुंद गांव में रहने वाले बैगा बाबूलाल यादव की पारसमणि पत्थर के लिए अपने साथ ले गए थे। आरोपियों ने बलौदा के कटरा जंगल में ले जाकर बंधक बनाकर हत्या कर दी थी। मामले में 10 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, एक आरोपी सतीश कुमार केसकर फरार था, जिसे 19 माह बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दरअसल, मृतक बैगा बाबूलाल यादव की पत्नी रामवती यादव ने सिटी कोतवाली में नौ जुलाई 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उसके पति बाबूलाल यादव को झाड़-फूंक के लिए कुछ लोग आठ जुलाई को लेने आए थे। इसके बाद से वह घर नही पहुंचे। उसी रात करीब 12 बजे अज्ञात लोग आए और हाथ-मुंह को बांधकर बंधक बना लिया था। घर के अंदर रखे 23 हजार रुपये और सोने के जेवर, दो जोड़ी चांदी की बिछिया चुरा ले गए थे। वहीं, रामवती यादव ने अपने पति बाबूलाल यादव की गुम होना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


शिकायत के बाद एसपी विजय अग्रवाल ने बैगा की खोजबीन के निर्देश दिए। पुलिस जांच पड़ताल में संदेही टेकचंद जायसवाल और राजेश हरवंश को पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बैगा के पास पारसमणि होने की जानकारी मिलने पर उसे हासिल करने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर प्लानिंग की। बाबूलाल के घर पहुंचे और झाड़-फूंक से इलाज कराने के नाम पर उसे अपने साथ ले गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बलौदा के कटरा के जंगल में बाबूलाल से पारसमणि पत्थर के बारे में पूछने लगे। बैगा बाबूलाल यादव के द्वारा नहीं बताने पर जगंल में ही बंधक बनाकर रखा था। इसके बाद सभी साथी मिलकर बैगा के घर मुनुंद पहुंचे और उसकी पत्नी के हाथ-पैर बांधकर घर में सभी जगह खुदाई की, लेकिन पारसमणि पत्थर नहीं मिला। फिर वापस जंगल पहुंचे और बैगा की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को जंगल में ही दफना दिया और सभी अपने-अपने घर चले गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed