{"_id":"66f033e25bc2c2c79902f28a","slug":"police-arrested-accused-who-molested-a-minor-girl-in-janjgir-champa-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: मेडिकल स्टोर से दवा लेकर लौट रही नाबालिग लड़की से युवक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: मेडिकल स्टोर से दवा लेकर लौट रही नाबालिग लड़की से युवक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने पकड़ा
Sun, 22 Sep 2024 08:42 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 22 Sep 2024 08:42 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
अकलतरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि लड़की मेडिकल स्टोर से दवा लेकर वापस लौट रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
नाबालिग लड़की ने परिजनों के साथ थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि तीन सितंबर की रात करीबन आठ बजे दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर गई हुई थी। इस दौरान अविनाश कंवर पीछा कर रहा था। मेडिकल स्टोर से दवा लेकर वापस घर जा रही थी, तभी रास्ते में पीछे से आया और बुरी नियत से छेड़छाड़ करने लगा, जिससे तंग आकर चीखने-चिल्लाने लगी तो अविनाश कंवर मौके पर से भाग गया था।
विज्ञापन
अकलतरा थाने में आरोपी अविनाश कंवर (31) के खिलाफ धारा 74,75(2),332(B),351,(A) के तरह मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही थी। इस दौरान आरोपी को उसके गांव कोटगढ़ में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन