{"_id":"65d1d0f94eb9911e21023de5","slug":"police-arrested-accused-of-selling-drugs-in-gaurela-pendra-marwahi-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: नशे का धंधा करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार; सामान गिरवीं रखकर देते थे इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: नशे का धंधा करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार; सामान गिरवीं रखकर देते थे इंजेक्शन
Sun, 18 Feb 2024 03:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:13 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पुलिस ने नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने मामले में महिलाओं सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से नशीली दवाएं भी बरामद की हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तारत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस को नशीली दवाओं के माध्यम से युवाओं को नशे के जाल में धकेलने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने महिला सदस्यों सहित युवक को गिरफ्तार किया है। रैकेट के सदस्यों से बड़ी मात्रा में ब्यूप्रेनेक्स एवं इविल के एम्पुल बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
दरअसल, जिले में नशे का कारोबार चरम पर है। यहां पर गांजा, शराब के अलावा नशीली दवाओं के माध्यम से अवैध नशे का कारोबार लगातार फल फूल रहा है। पुलिस की लगातार कार्रावई के बाद भी नशे के कारोबारी अलग-अलग तरीके से नशे के तरीके का परिवर्तन एवं व्यवसाय कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन एवं निचली बस्ती में नशीली दवाओं के माध्यम से किशोर एवं युवा वर्ग के बच्चों को नशे के लत को लगाने की सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी, जिस पर पुलिस ने मुखबिर लगा रखे थे।
विज्ञापन
ऐसी ही एक सूचना गौरेला थाना के निचली बस्ती मोहल्ले से मिली कि बबली साहू (34) निवासी सारबहरा थाना गौरेला, नसरीन 30) निवासी पुराना गौरेला, प्रिंस रजक (22) निवासी वार्ड नं-7 खैरमाई चौक गौरेला। ये लोग लगातार नशीली दवाओं का कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने योजना बध्य तरीके से दबिश देकर आरोपियों के कब्जे से बबली साहू- ब्यूप्रेनेक्स इंजेक्शन 2ml 14 नग (28ml) कीमती प्रत्येक 25 रूपये। एविल इन्जेक्शन 10V 48 नग (480V) कीमती प्रत्येक 23.07 रूपये। आठ नग मोबाइल और बिकी रकम 3600 रूपये जुमला कीमती 71457.36 रूपये बरामद किए।
विज्ञापन
आरोपियों के द्वारा पैसे नहीं होने पर उनसे अमानत के तौर पर मोबाइल या अन्य घर के कीमती सामान रखकर भी नशे के इंजेक्शन उपलब्ध कराये जाते थे। फिलहाल पुलिस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।