फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested accused in murder case in Gaurela Pendra Marwahi

GPM News: जमीनी बंटवारे को लेकर कर दी नाना के भाई की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 24 Jan 2024 06:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Wed, 24 Jan 2024 06:36 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में विवाद के दौरान घायल हुए शख्स की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Police arrested accused in murder case in Gaurela Pendra Marwahi
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत केलोहारी के नवाटोला इलाके में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान युवक ने अपने नाना के भाई पर टांगिया से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बुजुर्ग को इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल रिश्तेदार की अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल से मिले मेमू के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नवाटोला इलाके में रहने वाले धरमपाल सिंह पाव उर्फ नानदाऊ और उसके नाना के भाई चैतू सिंह पाव का जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के दिन भी जब दोनों घर पर थे, तभी चैतू सिंह पाव और धरमपाल सिंह दोनों का आपस में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी धरमपाल ने अधजली लकड़ी से चैतू सिंह पर वार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल चैतू सिंह को पहले जिला अस्पताल और उसके बाद डॉक्टरों के कहने पर बेहतर इलाज के के लिए रायपुर के मेकाहारा में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान चैतू सिंह पाव की मौत हो गई। 
विज्ञापन


अस्पताल से मिले मेमू और मर्ग डायरी मिलने के बाद उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराकर मरवाही थाना पुलिस ने लोहारी के नवाटोला में रहने वाले धरमपाल सिंह पाव उर्फ नानदाऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी के घर में दबिश देते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त लकड़ी को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed