फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested accused in case of friend murder in Balrampur Ramanujganj

Chhattisgarh: साथियों के साथ मिलकर दोस्त का गला रेता, तीन साल से पत्नी से कर रहा था बात

Thu, 07 Mar 2024 05:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Thu, 07 Mar 2024 05:32 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में पत्नी से बात करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर अपने दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Police arrested accused in case of friend murder in Balrampur Ramanujganj
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवादामर जंगल में दोलंगी तिराहा के पास धारदार हथियार से युवक की गला काटकर एवं हाथ तोड़कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ धारा 302, 201 भादवि के तहत भी अपराध पंजीबद्ध कर तीनों को न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने रामानुजगंज थाने में आयोजित के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जमशेद अंसारी (28) पुत्र गफूर अंसारी पांच मार्च को अपने ससुराल रेवतीपुर में शादी में शामिल होने गया था। इसके बाद सुबह उसका गला कटा हुआ और हाथ टूटा हुआ शव पड़ा मिला। जानकारी मिलते हुए परिजन मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अशरफ अंसारी (35) पुत्र वाजुद्दीन अंसारी, मकसूद आलम (22) पुत्र मोहम्मद सलीम आलम और अबरार अंसारी (23) पुत्र इनायत अंसारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपी हत्या से इनकार करते रहे, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या करना कबूल किया।
विज्ञापन


पत्नी से मोबाइल से बात करना लगता था नगवार 
जमशेद और घटना का मुख्य आरोपी अशरफ दोनों दोस्त थे। दोनों सूरत में कढ़ाई का काम करते थे। दोनों गांव में आगे पीछे आए थे। मृतक जमशेद के द्वारा आरोपी अशरफ के पत्नी का नंबर दो-तीन साल पहले मांगा गया था। इसके बाद से ही वह लगातार घंटो उसकी पत्नी से बात करता था। कई बार वह अपनी पत्नी से बात करने के लिए मना किया, लेकिन जमशेद नहीं माना। इसके बाद अशरफ ने जमशेद की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 हजार एवं 1 लाख 30 हजार दो युवकों को मारपीट के लिए किया था सेट
मुख्य आरोपी अशरफ गांव के ही मकसूद को 50 हजार और अबरार को 1 लाख 30 हजार रुपये में जमशेद को सबक सिखाने एवं मारपीट करने के लिए सेट किया था। दोनों आरोपियों ने बताया कि अशरफ ने सिर्फ मारपीट कर सबक सिखाने की बात कही थी, जब डंडा से जब हम लोग मारे तो वह गिर गए। इसके बाद उनके गले को अशरफ ने रेत दिया। उसी दिन शाम में सभी एक साथ शादी में शामिल हुए थे। आरोपियों ने जमशेद को रामचंद्रपुर ले जाकर नाश्ता पानी भी कराया और फिर धोखे से घटनास्थल पर लाकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed