{"_id":"65195e63d7f224740e0ddc76","slug":"police-arrested-accused-husband-in-case-of-murder-of-wifre-in-rajnandgaon-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल पहले हुई थी लव मैरिज: पति ही निकला कातिल, चुन्नी से गला घोंटकर की थी पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल पहले हुई थी लव मैरिज: पति ही निकला कातिल, चुन्नी से गला घोंटकर की थी पत्नी की हत्या
Sun, 01 Oct 2023 05:26 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 01 Oct 2023 05:26 PM IST
सार
पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पति ने ही आपसी कलह के चलते चुन्नी से गला घोंटकर महिला की हत्या की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनांदगांव शहर कोतवाली थाना पुलिस ने 28 सितंबर को हुई महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पति ने ही आपसी कलह के चलते चुन्नी से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी थी। आरोपी पति पूरी घटना को आत्महत्या दिखाने का प्रयास कर रहा था। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। डेढ़ साल पहले दोनों का प्रेम विवाह हुआ था।
विज्ञापन
खेलचंद गजभिए नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी साली रोशनी मेश्राम ने मठपारा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम ने पूरे मामले की जांच की। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। पुलिस ने उसके पति से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी पति ने पूरे मामले को आत्महत्या करार देने का प्रयास किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में आरोपी पति अश्वनी मेश्राम ने अपना जुर्म कबूल लिया।
विज्ञापन
राजनांदगांव सीएसपी अमित पटेल ने बताया कि दो दिन पहले खेलचंद गजभिए ने सूचना दी थी कि मठपारा में रोशनी मेश्राम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी आधारा पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी। एफएसएल की टीम और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच-पड़ताल की। पोस्टमार्टम के बाज गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी पति से पूछताछ की गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन