फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested absconding accused history-sheeter Uday Jain in Raipur

Raipur Crime News: गांजा तस्करी केस का फरार आरोपी और खमतराई का हिस्ट्रीशीटर उदय जैन ओडिशा से गिरफ्तार

Tue, 18 Nov 2025 06:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 18 Nov 2025 06:05 PM IST
सार

रायपुर पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गांजा तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर उदय जैन को उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Police arrested absconding accused history-sheeter Uday Jain in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

रायपुर पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गांजा तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर उदय जैन को उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया है। उदय जैन के खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा गंभीर अपराध दर्ज हैं और उस पर जिला बदर व एनएसए जैसी कठोर कार्रवाई भी हो चुकी है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

टिकरापारा थाना क्षेत्र में 5 नवंबर 2025 को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को रंगे हाथ गांजा के साथ पकड़ा था। उस समय आरोपियों के पास से 23.014 किलो गांजा, जिसकी कीमत लगभग 2.30 लाख रुपये आंकी गई, जब्त किया गया था। साथ ही एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की गई थी।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी में प्रतीक शर्मा (संतोषी नगर, रायपुर), मोहम्मद शमीम (मुम्बई), शेख सारुख उर्फ शाहरूख (चूना भट्ठी, रायपुर), पलक नागवानी उर्फ मिस बच्ची (ईदगाहभाठा, रायपुर) शामिल थे। पूछताछ के दौरान पता चला कि इस नेटवर्क का मुख्य संचालक उदय जैन फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उदय जैन की लोकेशन उड़ीसा में ट्रेस की और वहां दबिश दी। उसे वहीं से गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया। उसके कब्जे से 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए, जिनके जरिए वह नेटवर्क ऑपरेट कर रहा था।

उदय जैन खमतराई थाना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी है। उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, मारपीट समेत 24 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ जिला बदर, एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून), PIT NDPS कार्रवाई भी हो चुकी है, जिसके तहत वह पहले जेल में निरुद्ध रह चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed