{"_id":"685d0661824343d58601c068","slug":"police-arrested-a-miscreant-who-tried-to-commit-robbery-in-korba-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कोरबा में बाइक सवार बदमाशों ने की लूटपाट की कोशिश, एक पकड़ा गया और दो फरार; मोबाइल और बाइक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कोरबा में बाइक सवार बदमाशों ने की लूटपाट की कोशिश, एक पकड़ा गया और दो फरार; मोबाइल और बाइक जब्त
Thu, 26 Jun 2025 03:32 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 26 Jun 2025 03:32 PM IST
सार
कोरबा के दादर इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल और नकदी लूटने का प्रयास किया। मामले में एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि दो फरार हो गए। पुलिस ने मोबाइल और बाइक जब्त कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर इलाके में बाइक सवार बदमाशों द्वारा मोबाइल और नकदी लूटने का प्रयास किया गया। इस घटना में एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि दो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त मोबाइल और बाइक जब्त कर ली है।
विज्ञापन
दादर निवासी दिवाकर कुमार प्रजापति और करण सिंह मरकाम मंगलवार शाम को दादर विद्युत सब स्टेशन, बाजार रोड के पास थे, तभी पीछे से तीन बाइक सवार बदमाश आए। नशे में धुत इन बदमाशों ने पैसे की मांग की। पैसे न होने की बात कहने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और करण सिंह का मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
करण सिंह ममता सूरजपुर का निवासी है और दादर में गल्बे कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत है। उसने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ जा रहा था। सुनसान जगह का फायदा उठाकर बाइक सवार तीन युवकों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद पैसे की मांग की गई। करण ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी से भिड़ंत की और उसकी बाइक की चाबी छीन ली, जिससे एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि दो फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 304(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी मोहन टंडन (पिता रामलाल टंडन, उम्र 18 वर्ष, डिपरापारा, मानिकपुर) को बाइक सहित गिरफ्तार किया गया है। अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस जांच में पता चला कि बदमाश स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे, जिसके सामने नंबर प्लेट नहीं थी और पीछे की नंबर प्लेट पर कपड़ा बांधा गया था, जो उनकी लूटपाट की मंशा को दर्शाता है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है।