फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police action against cyber thugs two mule account holders arrested in Sakti

Sakti: साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार, आठ करोड़ से ज्यादा का लेन-देन

Sat, 07 Jun 2025 03:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 07 Jun 2025 03:41 PM IST
सार

सक्ती जिले में साइबर अपराध के बढ़ते नेटवर्क पर अंकुश लगाने की दिशा में सक्ती पुलिस ने दो म्यूल अकाउंट धारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Police action against cyber thugs two mule account holders arrested in Sakti
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्ती जिले में साइबर अपराध के बढ़ते नेटवर्क पर अंकुश लगाने की दिशा में सक्ती पुलिस ने दो म्यूल अकाउंट धारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई भारत सरकार के समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूचनाओं और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर की गई है। दोनों आरोपियों के खातों से 8 करोड़ रुपए से ज्यादा लेन-देन का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पहला मामला: सौरभ अग्रवाल उर्फ चीनू, सक्ती निवासी
 सौरभ अग्रवाल के पीएनबी बैंक खाते में 14 जनवरी 2024 से 30 जनवरी 2024 के मध्य 3 करोड़ 48 लाख 73,171 रुपए का संदिग्ध लेनदेन दर्ज पाया गया। मामले की जांच में पाया गया कि आरोपी का खाता साइबर ठगी में प्रयोग किया गया है। थाना सक्ती में सौरभ के विरुद्ध धारा 420 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


पीएनबी से प्राप्त दस्तावेज, आरोपी के पास से जब्त चेक बुक व एटीएम कार्ड के साथ अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सौरभ अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। सौरभ अग्रवाल के विरुद्ध देशभर में दर्ज हैं कुल 60 साइबर ठगी की शिकायतें प्राप्त हुई है, जिनमें हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में ऑनलाइन सट्टा से जुड़े अपराध भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मामला: निखिल कर्ष, निवासी चरौदा
इसी प्रकार, चरौदा निवासी निखिल कर्ष के पीएनबी खाते में 5 करोड़ 43 लाख 62,525 की संदिग्ध राशि का लेनदेन 11 जनवरी से 30 जनवरी 2024 के बीच दर्ज हुआ। निखिल के विरुद्ध भी थाना सक्ती मे धारा 420 IPC के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है।

निखिल कर्ष के खिलाफ देश भर से 66 साइबर ठगी की शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल, बिहार व कर्नाटक में दर्ज कुल 5 मामले भी शामिल हैं। प्रारंभिक जांच मे निखिल की भूमिका प्रथम-स्तरीय म्यूल अकाउंट होल्डर के रूप में सामने आई है। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया और न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


दोनों मामलों में साइबर सेल सक्ती और थाना सक्ती की संयुक्त टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि विवेचना जारी है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है। सक्ती पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि साइबर अपराधियों और म्यूल अकाउंट होल्डरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed