फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   PM Modi distributed property cards to beneficiaries under ownership scheme through video conferencing in CG

CG News: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को बांटा संपत्ति कार्ड

Sat, 18 Jan 2025 06:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 18 Jan 2025 06:56 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर के छत्तीसगढ़ के लाभार्थियों को स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड का वितरण किया। कार्यक्रम में सूरजपुर जिले के 94 ग्राम के 478 लाभार्थियों को संपत्ति कार्ड का वितरण किया गया। 

विज्ञापन
PM Modi distributed property cards to beneficiaries under ownership scheme through video conferencing in CG
हितग्राहियों को मिला स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर के छत्तीसगढ़ के लाभार्थियों को स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड का वितरण किया। कार्यक्रम में सूरजपुर जिले के 94 ग्राम के 478 लाभार्थियों को संपत्ति कार्ड का वितरण किया गया। 
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर जिला के भैयाथान में आयोजित स्वामित्व योजना के सम्पत्ति कार्ड का वितरण कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत के लिये एक परिवर्तनकारी पहल है। ग्रामीण भारत में आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देना, इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। इसके तहत गांवों में बसे हुए क्षेत्रों में घरों के मालिकों को ‘स्वामित्व अधिकार’ प्रदान किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सर्वेक्षण के लिए नवीनतम ड्रोन तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। यह योजना संपत्तियों के मुद्रीकरण, बैंकों से कर्ज लेने में सहूलियत, संपत्ति से जुड़े विवादों को कम करने, ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति और संपत्ति कर का बेहतर आकलन करने और गांव स्तर की समग्र योजना बनाने में मदद करती है। उन्होंने लाभार्थी कार्ड धारकों को बधाई दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री राजवाड़े ने कार्यक्रम में 11 करोड़ 09 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण किया। उन्होंने एक दिव्यांगजन विवाहित जोड़े को निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 01 लाख रुपए के चेक का वितरण किया। उन्होंने उपस्थित जनों को बाल विवाह निषेध, स्वच्छता अभियान व नशामुक्ति अभियान अंतर्गत शपथ भी दिलायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed