छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी को सरकारी जमीन देने खत: बीजेपी नेता ने लिखा- उनके पास मकान नहीं, PM आवास बनवाएंगे
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बीजेपी नेता ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मकान देने के लिए प्रशासन को खत लिखा है। इसमें उन्होंने राहुल गांधी को घर बनवाने के लिए प्रशासन को सरकारी जमीन आवंटित करने की मांग की है।
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बीजेपी नेता ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मकान देने के लिए प्रशासन को खत लिखा है। इसमें उन्होंने राहुल गांधी को घर बनवाने के लिए प्रशासन को सरकारी जमीन आवंटित करने की मांग की है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे लिखा है कि राहुल गांधी जैसे गरीब का पक्के मकान में रहने का सपना केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की पीएम आवास योजना से पूरा हो सकता है।
छत्तीसगढ़ तो दानवीरों की भूमि है और जब श्री @RahulGandhi असहाय होकर कहते हैं कि मेरे पास खुद का घर नहीं है, तो छत्तीसगढ़ की संवेदनशील जनता उन्हें जमीन दान करने आगे आई है। pic.twitter.com/48RS1jXmkZ
विज्ञापन विज्ञापन— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) March 11, 2023
लेटर सोशल मीडिया पर वायरल
बीजेपी नेता देवादास चतुर्वेदी का लिखा लेटर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देवदास ने पत्र में लिखा है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 24, 25 और 26 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए थे। वहां अधिवेशन के अंतिम दिन संबोधन में कहा कि मेरी उम्र 52 साल की है, उन्होंने विनम्रतापूर्वक यह भी स्वीकार किया कि मेरे पास पक्का मकान नहीं है, जिसमें मैं रह सकूं। इसलिए वे मांग करते हैं कि नवागढ़ नगर पंचायत क्षेत्र के संबलपुर रोड में सरकारी जमीन में खसरा नंबर 659 है। उस जमीन में से 2.50 डिसमिल जमीन राहुल गांधी के नाम आवंटित कर दी जाए। ताकि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास का लाभ उन्हें मिल सके।
बीजेपी ने ट्वीट तक कसा तंज
दूसरी ओर छत्तीसगढ बीजेपी ने भी इसे अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि 'छत्तीसगढ़ तो दानवीरों की भूमि है और जब राहुल गांधी असहाय होकर कहते हैं कि मेरे पास खुद का घर नहीं है, तो छत्तीसगढ़ की संवेदनशील जनता उन्हें जमीन दान करने आगे आई है।
छत्तीसगढ़ तो दानवीरों की भूमि है और जब श्री @RahulGandhi असहाय होकर कहते हैं कि मेरे पास खुद का घर नहीं है, तो छत्तीसगढ़ की संवेदनशील जनता उन्हें जमीन दान करने आगे आई है। pic.twitter.com/48RS1jXmkZ
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) March 11, 2023
कांग्रेस का पलटवार
मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा है कि भाजपा के पास मुद्दा नहीं है। बीजेपी नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। ये इसी तरह का फर्जीवाड़ा कर राजनीति में करना चाह रहे हैं। इन्हें जनता के बीच जाना चाहिए, रसोई गैस की आसमान छूती कीमत,देश में बढ़ रही बेरोजगारी महंगाई, गिरती अर्थव्यवस्था पर चिंता करनी चाहिए। लेकिन ये क्षमता भाजपा नेताओं में नहीं है। वे अर्नगल बात कर रहे हैं।