फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   pitchathon programme on 9 august in raipur, will discussion on startup business

रायपुर में शार्क टैंक की तर्ज पर पिचाथॉन: स्टार्टअप बिजनेस आइडियाज पर होगी चर्चा, जुटेंगे निवेशक

Sat, 05 Aug 2023 05:40 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 05 Aug 2023 05:40 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ प्रदेश के ग्रामीण और शहरी इलाकों के युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए शार्क टैंक की तरह पिचाथॉन का आयोजन होगा। 9 अगस्त को सिविल लाइन फस्टअप स्पेस कार्यालय रायपुर में इसका आयोजन होगा।

विज्ञापन
pitchathon programme on 9 august in raipur, will discussion on startup business
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश के ग्रामीण और शहरी इलाकों के युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए शार्क टैंक की तरह पिचाथॉन का आयोजन होगा। 9 अगस्त को सिविल लाइन फस्टअप स्पेस कार्यालय रायपुर में इसका आयोजन होगा। इस दौरान स्टार्टअप और बिजनेस आईडियाज पर भी चर्चा होगी। रायपुर जिले के रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क (रीपा), आईआईटी और एनआईटी के साथ मिलकर हेडस्टार्ट नेटवर्क फाउंडेशन इस पिचाथॉन का आयोजन कर रहा है।  

विज्ञापन


ग्रामीण औद्योगिक पार्कों रीपा से जुड़े रोजगार-आजीविका मूलक कामों के स्टार्टअप को कैसे आगे बढ़ाए, इस पर पिचाथॉन की भूमिका होगी। प्रदेश के स्थानीय युवा उद्यमियों को अपना व्यवसाय शुरू करने, उसे सफल बनाने और आगे बढ़ाने के लिए सलाह पिचाथॉन में मिलेगी। कार्यक्रम में प्रदेश के युवा उद्यमी और स्टार्टअप अपने बिजनेस आईडिया सफल उद्यमियों और निवेशकों को बताएंगे। रूचि के अनुसार इस पिचाथॉन के स्टार्टअप और बिजनेस आईडिया में भी भाग ले सकते हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ अबिनाश मिश्रा ने कहा कि इस आयोजन में भाग लेने के लिए स्थानीय उद्यमियों और संस्थाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उद्यमी www.headstart.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदनों की स्क्रूटनी कर चयनित स्थानीय उद्यमियों को 9 अगस्त को रायपुर शहर के सिविल लाइन फस्टअप स्पेस कार्यालय में भारत पिचाथॉन 2.0 में शामिल किया जाएगा। चयनित स्थानीय उद्यमियों के स्टार्टअप संबंधी प्रेजेंटेशन और चर्चा चयन समिति की ओर से की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed