फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Pit in road due to IED blast in Bijapur

Bijapur Blast : नक्सली इलाके में आईईडी ब्लास्ट होने की आशंका, सड़क पर हुए गड्ढे से मचा हड़कंप

Wed, 19 Jul 2023 03:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 19 Jul 2023 03:25 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाके में नक्सलियों द्वारा प्लांट कर रखा गया आईडी (IED) फट गया। आईडी के फटने से रोड पर गहरा गड्ढा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Pit in road due to IED blast in Bijapur
बीजापुर न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले में लगातार बारिश हो रही है। इसी बीच बुधवार सुबह कुटरू फरसेगढ़ इलाके में सोमनपल्ली मार्ग पर ब्लास्ट होने की खबर मिली है। धमाके से सड़क पर गहरा गड्डा हो गया है। घटना में किसी भी तरह की जनहानि की बात सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस ने अभी घटना की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के फरसेगढ़ व सोमनपल्ली मार्ग पर चलीसोनकली नाला पुलिया के पास बुधवार की सुबह करीब 9 बजे नक्सलियों द्वारा प्लांट कर रखा गया आईईडी (IED) ब्लास्ट हो गया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि भारी बारिश होने के चलते स्विच स्पार्क  हो गया और  बिना कमांड के ही IED फट गया। इस विस्फोट से सड़क पर गहरा गड्डा हो गया है। हालांकि पुलिस ने विस्फोट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पुलिस ने बताया है कि सोमनपल्ली के चलीसोनकली नाला के पास सड़क पर गड्डा होने की जानकारी उन्हें मिली है। गड्डा बारिश की वजह से हुआ है या किसी दूसरे कारण से हुआ है , पुलिस इसकी जानकारी जांच के बाद देने को कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed