{"_id":"64b7ad7bf36be5bbeb0383c5","slug":"pit-in-road-due-to-ied-blast-in-bijapur-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur Blast : नक्सली इलाके में आईईडी ब्लास्ट होने की आशंका, सड़क पर हुए गड्ढे से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur Blast : नक्सली इलाके में आईईडी ब्लास्ट होने की आशंका, सड़क पर हुए गड्ढे से मचा हड़कंप
Wed, 19 Jul 2023 03:25 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 19 Jul 2023 03:25 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाके में नक्सलियों द्वारा प्लांट कर रखा गया आईडी (IED) फट गया। आईडी के फटने से रोड पर गहरा गड्ढा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बीजापुर न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिले में लगातार बारिश हो रही है। इसी बीच बुधवार सुबह कुटरू फरसेगढ़ इलाके में सोमनपल्ली मार्ग पर ब्लास्ट होने की खबर मिली है। धमाके से सड़क पर गहरा गड्डा हो गया है। घटना में किसी भी तरह की जनहानि की बात सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस ने अभी घटना की पुष्टि नहीं की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के फरसेगढ़ व सोमनपल्ली मार्ग पर चलीसोनकली नाला पुलिया के पास बुधवार की सुबह करीब 9 बजे नक्सलियों द्वारा प्लांट कर रखा गया आईईडी (IED) ब्लास्ट हो गया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि भारी बारिश होने के चलते स्विच स्पार्क हो गया और बिना कमांड के ही IED फट गया। इस विस्फोट से सड़क पर गहरा गड्डा हो गया है। हालांकि पुलिस ने विस्फोट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पुलिस ने बताया है कि सोमनपल्ली के चलीसोनकली नाला के पास सड़क पर गड्डा होने की जानकारी उन्हें मिली है। गड्डा बारिश की वजह से हुआ है या किसी दूसरे कारण से हुआ है , पुलिस इसकी जानकारी जांच के बाद देने को कह रही है।