फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Pickup full of workers overturned in Raigarh: One dead, 20 people reported injured

रायगढ़ में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी: एक की मौत, 20 लोगों की घायल होने की खबर, बरमकेला की जंगल से गुजर रहे थे

Tue, 16 Jul 2024 05:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 16 Jul 2024 05:33 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल, पिकअप सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला थाना से सारंगढ़ की ओर आ रही थी।

विज्ञापन
Pickup full of workers overturned in Raigarh: One dead, 20 people reported injured
मजदूरों से भरी पिकअप पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल, पिकअप सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला थाना से सारंगढ़ की ओर आ रही थी। पिकअप तेज रफ्तार होने की वजह से ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप पलट गई। इस दौरान मौके पर एक की मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से कई लोगों को रायगढ़ के अस्पताल रिफर किया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि पिकअप में मजदूरों सवार थे। यह हादसा बरमकेला क्षेत्र के जंगल रोड पर हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप में खैरझीटी गांव के मजदूर सवार थे, जो सारंगढ़ जा रहे थे। चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई। इस हादसे से एक की मौत हो गई। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed