फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   physical abuse with three year old child in Raipur Chhattisgarh

रायपुर में तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म: लहूलुहान हालत में मिली बच्ची, पड़ोसी बना हैवान

Sat, 13 May 2023 12:59 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 13 May 2023 12:59 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 3 साल की बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। पिता के उम्र के आरोपी ने मासूम के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया।

विज्ञापन
physical abuse with three year old child in Raipur Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 3 साल की बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। पिता के उम्र के आरोपी ने मासूम के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया। आरोपी युवक ने चॉकलेट दिलाने के बहाने पड़ोस में रहने वाली बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह मामला नवा रायपुर के राखी थाने क्षेत्र का है। राखी थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ IPC की धारा 376 और पाक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं। 12 मई को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसे देखकर 36 वर्षीय आरोपी करण यादव ने मासूम को चॉकलेट का प्रलोभन देकर उसे दुकान ले जाने के बहाने उसके साथ गंदा काम किया। इस दौरान घर में बच्ची के मां खाना बना रही थी। उसका पिता घर पर नहीं था। आरोपी ने खेलते हुए बच्ची को दुकान के बहाने उसे कूड़े के ढेर के पास बने एक कमरा में ले गया। इसके बाद मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के पूरी तरह से लहूलुहान होने पर उसे घर के बाहर छोड़कर वहां से भाग निकला। दर्द से रोती हुई बच्ची को आवाज सुनकर उसकी मां दौड़ती हुई आई। बच्ची को देखकर चौंक गई। 
विज्ञापन


मासूम की मां ने देखा तो बच्ची के प्राइवेट पार्ट से ब्लड निकल रहा था। बच्ची दर्द से रो रही थी। इसके बाद बच्ची ने पूरी घटनाक्रम को बताया। इस तरह की हैवानियत को सुनकर बच्ची के माता-पिता ने राखी थाना में आरोपी करण यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल टेस्ट करवाया तो मामले की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed