फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   petrol tanker caught fire on National Highway in Kabirdham

छत्तीसगढ़: पेट्रोल से भरे टैंकर में आग लगने से मचा हड़कंप, एक घंटे तक नेशनल हाईवे रहा बंद

Thu, 17 Aug 2023 02:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Thu, 17 Aug 2023 02:23 PM IST
सार

कबीरधाम में नेशनल हाईवे पर पेट्रोल से भरे एक टैंकर में आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
 

विज्ञापन
petrol tanker caught fire on National Highway in Kabirdham
पेट्रोल टैंकर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिपरिया थाना क्षेत्र के पनेका गांव में गुरुवार सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर पेट्रोल से भरे एक टैंकर में आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिस जगह में हादसा हुआ है, वह कवर्धा-रायपुर नेशनल हाईवे है। आग लगने से एक घंटे तक नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहा।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पिपरिया थाना पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पिपरिया थाना प्रभारी भूषण एक्का ने बताया कि ट्रक क्रमांक एमएच सीई 9994 जबलपुर से रायपुर जा रहा था। ट्रक के पीछे के चक्के के बीच में घर्षण हुआ, जिसके कारण आग गई। आग लगने के कारण ट्रक के पीछे के छह चक्के जलकर खाक हो चुके हैं। राहत की बात है कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed