फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   petrol_chhatisgarh_cost

अफवाह से लगी पेट्रोल पंपों पर भीड़

Sat, 28 Jun 2014 01:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 28 Jun 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
petrol_chhatisgarh_cost

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई शहरों में अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी गई।

विज्ञापन


वहीं, छत्तीसगढ़ के न्यायधानी के एक पेट्रोल पंप का कर्मचारी भी इन अफवाहों से ग्रसित दिखाई दिया। खबर उड़ी है कि इराक संकट के चलते पेट्रोल की तंगी है इस कारण आज के बाद कई दिनों तक पेट्रोल नहीं मिलेगा।

सीजीखबर के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कई पेट्रोल पंपो में पुलिस को हस्तक्षेप के लिये बुलाना पड़ा। वहीं, छत्तीसगढ़ की न्यायाधानी बिलासपुर में कुछ पेट्रोल पंपों को बंद देखा गया। हालांकि, न ही अधिकारियों ने और न ही पेट्रोल पंपों के मालिकों ने इस पर आधिकारिक रूप से कुछ कहा है परन्तु अफवाहों के कारण लोग ज्यादा से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवा लेना चाहते हैं।
विज्ञापन


उधर केन्द्र सरकार ने इराक संकट के कारण तेल की आपूर्ति पर प्रभाव पड़ने से इंकार किया है। रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा, “चिंता का नया विषय इराक है। हमारी तेल पाइपलाइनें दक्षिणी इराक से आती हैं। अभी तक आतंकवादियों ने इस पाइपलाइन को निशाना नहीं बनाया है लेकिन सरकार मुद्दे पर करीबी निगाह रख रही है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


केन्द्र सरकार के आधिकारिक बयान से यह स्पष्ट है कि जब तक भारत के तेल पाइपों पर आतंकवादी निशाना न बना ले, भारत के सामने तेल की उपलब्धता की कोई समस्या नहीं आयेगी। ऐसे में सवाल उठता है कि छत्तीसगढ़ के इन दो बड़े शहरों में किसने यह अफवाह फैला दी तथा उसका उद्देश्य क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed