{"_id":"6759af6b41626a2285008c0b","slug":"person-riding-bike-was-hit-by-speeding-truck-in-raigarh-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh:तेज रफ्तार ट्रक टक्कर ने बाइक सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, हादसे में हुई मौत; कार्रवाई में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh:तेज रफ्तार ट्रक टक्कर ने बाइक सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, हादसे में हुई मौत; कार्रवाई में जुटी पुलिस
Wed, 11 Dec 2024 08:57 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 11 Dec 2024 08:57 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रक टक्कर ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में शख्स की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से प्लांट में काम करने वाले बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद वाहन को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कापू में रहने वाला अनिल कुर्रे पुत्र रामरतन कुर्रे बीते कुछ समय से पूंजीपथरा क्षेत्र में रहते हुए गेरवानी के पास स्थित एसएसडी प्लांट में फीडर का काम करते आ रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर को वह बैंक के कार्य के सिलसिले में रायगढ़ आया हुआ था और शाम के समय वापस अपने घर लौट रहा था। बाइक सवार अनिल कुर्रे गेरवानी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था, तभी सामने की तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक एमएच 65 एच 0112 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में घायल अनिल को उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो जाने के बाद पूंजीपथरा पुलिस वाहन को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन