फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   person murdered on suspicion of witchcraft in Bijapur

Bijapur: जादू-टोना के शक में कर दी शख्स की हत्या, आरोपी बोला- बेटे की तबीयत खराब रहती थी

Tue, 23 Jan 2024 03:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 23 Jan 2024 03:26 PM IST
सार

बीजापुर में जादू-टोना के शक में एक शख्स की हत्या कर दी गई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
person murdered on suspicion of witchcraft in Bijapur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदकपाल थाना क्षेत्र अंतर्गत नुकनपाल के जंगल में गुरुवार रात एक व्यक्ति का शव मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त नुकनपाल निवासी बंडे कुड़ियम के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीजापुर अस्पताल भेजा दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


जांच के दौरान के पुलिस ने सुकलु कुड़ियम को हिरासत में लिया। सुकलु कुड़ियम ने पूछताछ में बताया कि बंडे कुड़ियम जादू-टोना करता था। जादू-टोना से अर्जुन कुड़ियम का बड़े बेटे की हमेशा तबीयत खराब रहती है। इसी शंका के आधार पर अर्जुन कुड़ियम ने अपने गांव के मुन्ना कुड़ियम व सुकलु कुड़ियम के साथ मिलकर जलती हुई लकड़ी व नुकीली लकड़ी से चोट पहुंचाकर बंडे कुड़ियम की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने घटना में शामिल सुकलु कुड़ियम (41) पुत्र मासा कुड़ियम निवासी नुकलपाल, अर्जुन कुड़ियम (53) पुत्र भीमा कुड़ियम निवासी नुकनपाल व मुन्ना कुड़ियम (19)  पुत्र मुत्ता कुड़ियम निवासी नुकनपाल गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed