फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   patwaris caught in suspicious condition with woman in video viral in Chhattisgarh

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में महिला के साथ पकड़े गए तीन पटवारी, पत्नी और ग्रामीणों ने जमकर लात-घूंसो से पीटा

Wed, 08 Jun 2022 08:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 08 Jun 2022 08:13 PM IST
सार

बीते एक जून को नैला के पटवारी बुद्धेश्वर देवांगन, धुरकोट के पटवारी बालमुकुंद राठौर और केरा पटवारी संतोष दास महिला के पास गए थे। इस दौरान पटवारी संतोष दास की पत्नी को कहीं से इसकी जानकारी मिल गई। 

विज्ञापन
patwaris caught in suspicious condition with woman in video viral in Chhattisgarh
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा इलाके के तीन पटवारी एक महिला के साथ संदिग्ध हालत में पकड़े गए हैं। जानकारी के मुताबिक, जब वे एक महिला के साथ संदिग्ध हालत में थे तभी एक पटवारी की पत्नी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान उसके हाथ में बेलन भी था, फिर क्या था उसने बेलन से चारों की पिटाई शुरू कर दी। आवाज सुनकर मौके पर अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए और चारों की जमकर कुटाई कर दी गई। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक वे तीनों बीते कई दिनों से महिला के घर जा रहे थे। 

विज्ञापन


एक जून का है मामला
दरअसल ये घटना जांजगीर क्षेत्र के लछनपुर गांव की है। बीते एक जून को नैला के पटवारी बुद्धेश्वर देवांगन, धुरकोट के पटवारी बालमुकुंद राठौर और केरा पटवारी संतोष दास महिला के पास गए थे। इस दौरान पटवारी संतोष दास की पत्नी को कहीं से इसकी जानकारी मिल गई। जानकारी मिलते ही वह हाथ में बेलन लेकर बेटे के साथ महिला के घर पहुंच गई। मौके पर उसने देखा कि वे तीनों महिला के साथ रंगरेलियां मना रहे थे।  
विज्ञापन


वीडियो हो रहा वायरल
यह देखकर मौके पर हंगामा मच गया। आवाजें सुनकर मौके पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। जब उन्हें सारी जानकारी मिली तो ग्रामीण भी उग्र हो गए और चारों की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद काफी देर तक मान-मनौव्वल चलती रही। इसी बीच वहां मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तीनों पटवारी काफी समय से उस महिला के घर जा रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ तीनों पटवारियों ने इस पूरे मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। गौरतलब है कि हाल ही में इलाके के दो पटवारियों का रिश्वत लेते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed