{"_id":"624082789747ba5e0f2bc145","slug":"pastor-among-two-held-for-attempting-religious-conversions-in-chhattisgarh-jashpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: जशपुर में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया, पादरी समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: जशपुर में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया, पादरी समेत दो गिरफ्तार
Sun, 27 Mar 2022 09:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसपुर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 27 Mar 2022 09:03 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल जशपुर जिले के एक गांव में रविवार को कथित तौर पर धर्म परिवर्तन की कोशिश करने के आरोप में एक ईसाई पादरी और एक को व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल जशपुर जिले के एक गांव में रविवार को कथित तौर पर धर्म परिवर्तन की कोशिश करने के आरोप में एक ईसाई पादरी और एक को व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि एक शिकायत के बाद बगिया ग्राम पंचायत के भालुटोला इलाके से पादरी क्रिस्टोफर तिर्की और ज्योति प्रकाश टोप्पो को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
यहां एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, तिर्की और टोप्पो ने रविवार सुबह गांव में एक घर में एक 'चंगई सभा' (उपचार बैठक) की। इसमें इन दोनों ने स्थानीय आदिवासियों को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने के बाद कंसबेल थाने की एक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। जांच के बाद मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इन दोनों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295 ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को उसके धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करने के इरादे से) और 34 (सामान्य इरादा) और छत्तीसगढ़ धर्म अधिनियम की स्वतंत्रता की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन