{"_id":"65237dfe0066921fb9001b33","slug":"passenger-bus-hits-bike-rider-in-jashpur-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट की आदत बचा सकती है जान: छत्तीसगढ़ में बस ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौके पर मौत; लापरवाही आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट की आदत बचा सकती है जान: छत्तीसगढ़ में बस ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौके पर मौत; लापरवाही आई सामने
Mon, 09 Oct 2023 09:44 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 09 Oct 2023 09:44 AM IST
सार
जशपुर में एक यात्री बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक पर सवार युवक खेत में जा गिरा और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यात्री बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत खेत में जा गिरा। बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना कुनकुरी के बेलघुटरी गांव की है।
विज्ञापन
कुनकुरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक राम पिता मुंशीराम उम्र 24 वर्ष बरांगजोर गांव से भूमरा गांव आया था। जहां से लौटते समय बेलघुटरी पोखरा के पास मोड़ में बस की चपेट में आ गया। जिस बस से दुर्घटना हुई है। उसकी जानकारी मिल गई है। चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी भानुप्रताप चंद्राकर ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने पर देखा कि ग्रामीण सड़क पर तालाब मोड़ में दोनों ओर खेत हैं। इसी सड़क पर यात्री बस ने गुजरते हुए सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि मृतक की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यातायात नियमों के तहत हेलमेट नहीं पहनने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद भी कई लोग बाइक चलते समय हेलमेट नहीं लगाते हैं। जिसकी वजह से वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। इस हादसे में भी यही हुआ है।