फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Parivartan Yatra will reach Mungeli on 26th September

'26 सितंबर को मुंगेली पहुंचेगी परिवर्तन यात्रा' : कौशिक बोले- कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करना चाहती है जनता

Wed, 20 Sep 2023 05:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 20 Sep 2023 05:40 PM IST
सार

विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि हमारे जिले में परिवर्तन यात्रा 26 तारीख को पहुंच रही है इसकी तैयारी में हम सब कार्यकर्ता लगे हुए हैं। यात्रा के समय लगातार तीन दिन हमें पार्टी के लिए निकालना है।

विज्ञापन
Parivartan Yatra will reach Mungeli on 26th September
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते धरमलाल कौशिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की जनता कांग्रेस को सरकार से बेदखल कर परिवर्तन चाह रही है हमें जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना है। अतः परिवर्तन यात्रा का जिले में आमसभा एवं स्वागत सभा भव्य हो यह हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। ये बातें पूर्व नेता प्रतिपक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने जिला भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले व भाजपा पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

विज्ञापन


अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित जिले की बैठक में पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश व्यापी परिवर्तन यात्रा मुंगेली जिले में 26 सितंबर को पहुंच रही है। लोरमी एवं मुंगेली में परिवर्तन यात्रा की तैयारी हम सभी कार्यकर्ता तो कर ही रहें हैं साथ ही जिन रास्तों से यात्रा गुजर रही है वहां ऐतिहासिक स्वागत व भीड़ उमड़ रही है क्योंकि जनता भी भाजपा की परिवर्तन यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रही है। उन्होंने परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी।

विज्ञापन


विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि हमारे जिले में परिवर्तन यात्रा 26 तारीख को पहुंच रही है इसकी तैयारी में हम सब कार्यकर्ता लगे हुए हैं। यात्रा के समय लगातार तीन दिन हमें पार्टी के लिए निकालना है। यात्रा 26 की शाम को मुंगेली पहुंच रही है यहां पर भव्य आमसभा आयोजित है जिसमें केंद्रीय मंत्री अथवा पदाधिकारी वक्ता के रूप में पहुंचेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम मुंगेली में ही होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

27 सितंबर को प्रातः यह यात्रा तखतपुर व पथरिया के लिए रवाना होगी जिसमें हम सभी की सहभागिता होना आवश्यक है। इसके पश्चात 28 सितंबर को बिलासपुर में संभवतः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपस्थिति में यात्रा का समापन होना है जिसमें हम सभी को पहुँचना है। जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने स्वागत भाषण करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुंगेली विधानसभा प्रभारी सीताराम साहू ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से भी यात्रा को सफल बनाने सुझाव लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed