फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Pandal built on the lines of Thailand's Arun Dev Temple in Janjgir Champa

Navratri: थाइलैंड के अरुण देव मंदिर की तर्ज पर बना पंडाल, स्वर्णिम रथ पर सवार मां दुर्गा की दिख रही अलौकिक छवि

Thu, 03 Oct 2024 05:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 03 Oct 2024 05:52 PM IST
सार

जांजगीर चांपा में थाइलैंड के अरुण देव मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाया जा रहा है। श्री श्री दुर्गा सेवा उत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि 41 वर्षो से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है, जिसे देखने के लिए अलग अलग जिले और अन्य राज्यों से लाखो की संख्या में लोग पहुंचते हैं। 

विज्ञापन
Pandal built on the lines of Thailand's Arun Dev Temple in Janjgir Champa
अरुण देव मंदिर की तर्ज पर बना पंडाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा में श्री श्री दुर्गा सेवा उत्सव समिति नैला के द्वारा मां दुर्गा की 35 फीट ऊंची प्रतिमा और पांच शेरों में सवार स्वर्णिम रथ में विराजमान मां दुर्गा को सोने-चांदी, हीरे-मोती से जड़ित स्टोन के गहनों से सजाया गया है। मां दुर्गा की प्रतिमा भटगांव के कारीगरों के द्वारा बनाई जा रही है। थाईलैंड के अरुण देव मंदिर की तर्ज पर 160 फीट ऊंची भव्य पंडाल को पश्चिम बंगाल के कारीगरों के द्वारा बनाया गया है। वहीं, भगवान शिव की परिवार की मूर्ति को भी पंडाल के अंदर दिखाया गया है। 

विज्ञापन


श्री श्री दुर्गा सेवा उत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि 41 वर्षो से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है, जिसे देखने के लिए अलग अलग जिले और अन्य राज्यों से लाखो की संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस वर्ष की नवरात्रि पर्व में भक्तों के लिए थाईलैंड के विश्व प्रसिद्ध शांति के प्रतीक अरुण देव मंदिर की तर्ज पर भव्य 160 फिट ऊंची और 150 फिट चौड़ा पंडाल बनाया गया है। जिसे पश्चिम बंगाल के 35 से  40 कारीगरों के द्वारा पिछले 2 माह से पंडाल का  निर्माण किया जा रहा है। जो आज बनकर तैयार हो चुका हैं, पांच शेरो की स्वर्णिम रथ में मां दुर्गा की प्रतिमा 35 फिट ऊंची है और शेरों की 12 से 15 फिट ऊंची प्रतिमा है। 
विज्ञापन


मां दुर्गा की सजावट सोने चांदी हीरे मोती से जड़ित स्टोन की गहनों और पीला और महरूम रंग की सुंदर साडी से सजाया गया। मां दुर्गा की सजावट का एक अलग आकर्षण है, जिसे भटगांव के प्रदीप देवांगन की 12 सदस्यों की टीम के द्वारा बनाया जा रहा है। मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है पंडाल को भी सजकर तैयार है। इस बार पंडाल में बुर्ज खलीफा के तर्ज पर आकर्षक लाइटिंग लगाई जाएगी, जिसे लगने के लिए कोलकाता के फेमस रियाज अहमद की टीम ने लगाया  है। रात्रि में पंडाल का आकर्षण भव्य रहेगा। आज तीन अक्तूबर से नवरात्रि पर्व चालू है पहले ही दिन से भक्तो को मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने के लिए शाम सात बजे से पंडाल खोल दिया जाएगा। वहीं, मां दुर्गा की प्रतिमा, पंडाल,लाइटिंग, साउंड सिस्टम सहित अन्य सजावट की खर्च लगभग एक करोड़ रुपए से अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडाल की अंदर की लंबाई 100 फिट और चौड़ाई 84 फिट है जिसमे एक बार में 15 सौ से अधिक भक्त मां दुर्गा की दर्शन कर सकते है। भक्तो के स्वस्थ को लेकर पंडाल के बाहर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी की टीम रहेगी एंबुलेंस की सुविधा रहेगी। सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी तैनात की जाएगी। वहीं यातायात को लेकर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 

चाम्पा शक्ति रायगढ़ तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था
1. चार पहिया वाहन के लिए- नहरिया बाबा रोड मंदिर के पास, आर्य मोबाइल बगल (वाला मोहल्ला)
2. दो पहिया वाहनों के लिए- गणेश टॉकीज के बगल (बजरंगी पारा )

बलौदा सिवनी सरखो की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था
1. चार पहिया वाहन के लिए- नैला स्कूल केबिन के पास, नैला बस स्टैंड, कन्हा पैलेस
2. दो पहिया वाहन के लिए- रेलवे स्टेशन स्टैंड, नैला बस स्टैंड, उपाध्याय लकड़ी टाल सिंघाड़ा तालाब के सामने

बिलासपुर अकलतरा की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था
1. चार पहिया वाहनों के लिए- शारदा चौक, सरस्वती शिशु मंदिर, जय भारत स्कूल, आर्य मोबाइल के बाजू (वाला मोहल्ला) 
2. दो पहिया वाहन के लिए- गणेश टॉकीज के बगल (बजरंगी पारा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed