फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Painful road accident in Latesara bike rider seriously injured after being hit by an unknown vehicle referred

सक्ती: लटेसरा में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, रायगढ़ रेफर

Wed, 16 Jul 2025 07:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 16 Jul 2025 07:21 PM IST
सार

सक्ती जिले के ग्राम लटेसरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Painful road accident in Latesara bike rider seriously injured after being hit by an unknown vehicle referred
सड़क हादसे में एक घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्ती जिले के ग्राम लटेसरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा लटेसरा पुलिया मोड़ के पास हुआ, जो क्षेत्र में एक संवेदनशील और घुमावदार स्थान माना जाता है। घटना चंद्रपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार व्यक्ति सुबह अपने कार्य पर जा रहा था। तभी तेज़ रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे सीधी टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना चंद्रपुर पुलिस को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही चंद्रपुर थाना पुलिस की टीम सुबह 5 बजे घटनास्थल पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से प्राथमिक साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी नहीं होने के कारण अज्ञात वाहन की पहचान में मुश्किल आ रही है, हालांकि पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और क्षेत्र में लगे अन्य कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी पहचान व परिजनों की तलाश में जुटी है। साथ ही अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed