फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Operator and manager of Anya Hospital who were negligent in the treatment of maternity

Mungeli: प्रसूता के इलाज में लापरवाही बरतने वाले आन्या हॉस्पिटल के संचालक एवं मैनेजर गिरफ्तार, अस्पताल भी सील

Sun, 29 Oct 2023 03:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 29 Oct 2023 03:26 PM IST
सार

आरोपी हॉस्पिटल संचालक महेन्द्र साहू तथा मैनेजर जितेन्द्र साहू के द्वारा बिना लाईसेंस हॉस्पिटल संचालित करना एवं बिना डिग्री प्राप्त सर्जन बुलाकर गलत इलाज करने से गर्भवती महिला की मृत्यु होना पाये जाने पर हॉस्पिटल को सील  कर दिया गया।

विज्ञापन
Operator and manager of Anya Hospital who were negligent in the treatment of maternity
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेली के जूनापारा तखतपुर निवासी प्रार्थी दुर्गेश कुमार राजपूत ने थाना लोरमी में दिनांक 27.10.2023 को  रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26-27.10.2023 की रात्रि प्रार्थी अपनी गर्भवती पत्नी शारदा राजपूत को डिलीवरी हेतु लोरमी शासकीय अस्पताल भर्ती कराया था। जहां से आन्या अस्पताल के लोरमी के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां ऑपरेशन के दौरान लापरवाही के चलते गर्भवती महिला की मृत्यु हो गई। मामले की रिपोर्ट पर थाना लोरमी में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया।

विज्ञापन

 

प्रकरण की विवेचना के दौरान लोरमी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आन्या हॉस्पिटल के संचालक महेन्द्र साहू एवं मैनेजर जितेन्द्र साहू को पूछताछ करते हुए हॉस्पिटल चलाने एवं बाहर से डॉक्टर बुलाकर इलाज करवाने संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के संबंध में नोटिस दिया गया, जिनके द्वारा किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी हॉस्पिटल संचालक महेन्द्र साहू तथा मैनेजर जितेन्द्र साहू के द्वारा बिना लाईसेंस हॉस्पिटल संचालित करना एवं बिना डिग्री प्राप्त सर्जन बुलाकर गलत इलाज करने से गर्भवती महिला की मृत्यु होना पाये जाने पर हॉस्पिटल को सील  कर दिया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 373/2023 धारा 304, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed