फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   operation of hearing impaired child was successful

CM भूपेश ने निभाया वादा, परिवार ने जताया आभार: अब श्रवण बाधित बच्ची सुनेगी हर दिल की आवाज, सक्सेज रहा ऑपरेशन

Thu, 22 Jun 2023 08:17 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 22 Jun 2023 08:17 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के CM भूपेश ने एक बार फिर अपना वादा निभाया है। इस पर पीड़ित परिवार ने उनके प्रति आभार जताया है। अब श्रवण बाधित बच्ची हर दिल की आवाज सुन सकेगी। अपने मन की बात कर सकेगी।

विज्ञापन
operation of hearing impaired child was successful
सीएम भूपेश बघेल,अब श्रवण बाधित बच्ची सुनेगी हर दिल की आवाज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के CM भूपेश ने एक बार फिर अपना वादा निभाया है। इस पर पीड़ित परिवार ने उनके प्रति आभार जताया है। अब श्रवण बाधित बच्ची हर दिल की आवाज सुन सकेगी। अपने मन की बात कर सकेगी। श्रवण बाधित बच्ची का काक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी सक्सेज रही। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ चिरमिरी की रहने वाली वर्षा के इलाज के लिए काक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी की जरूरत थी। सीएम भूपेश के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्ची की  इलाज के लिए निर्देशित किए थे। सीएम के निर्देश के बाद जिला प्रशासन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में वर्षा को भर्ती कराया गया। एम्स के कुशल चिकित्सकों ने बेहतर इलाज करके वर्षा का सफल काक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी किया। इससे अब बच्ची पूरी तरह से सुन सकेगी।
विज्ञापन


मनेंद्रगढ़ विधानसभा में भेंट मुलाकात के दौरान तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ साल की बच्ची वर्षा मिश्रा अपने परिजनों के साथ मौजूद थी। सीएम ने वर्षा को अपने पास बुलाया और उनके परिजनों से बात की। इस दौरान उसके पिता मुकेश मिश्रा ने बघेल को बताया कि वो सुन नहीं सकती है। उसे इलाज की आवश्यकता है। भूपेश बघेल ने तुरंत वर्षा के बेहतर इलाज कराने का निर्देश दिया था। इस सर्जरी के बाद अब वर्षा पूरी तरह से सुन सकती है। वर्षा की सफल सर्जरी के बाद उसके पिता मुकेश मिश्रा और अन्य परिजनों ने खुशी और संतोष के साथ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed