Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnu Deo Sai 'Jan Darshan' today;  read here today programs, Raipur Morning News

सीएम विष्णुदेव साय का 'जनदर्शन आज': प्रदेशभर में मनेगा संविधान दिवस, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास?

Thu, 26 Nov 2026 11:04 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 26 Nov 2026 11:04 AM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री आमजनों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनेंगे।  नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होंगे।

विज्ञापन
CM Vishnu Deo Sai 'Jan Darshan' today;  read here today programs, Raipur Morning News
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज दो राजनीतिक कार्यक्रम होंगे। एक तरफ जहां बीजेपी 'संविधान गौरव दिवस’ मनायेगी। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस 'वोट बचाओ संविधान मार्च' निकालकर विरोध प्रदर्शन करेगी। बीजपी 26 नवम्बर को दोपहर तीन बजे रजबंधा मैदान स्थित शहीद स्मारक भवन रायपुर में ‘संविधान गौरव दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन करेगी। 

विज्ञापन


इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव करेंगे। आयोजन में मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डॉ. गौतम भादुड़ी और भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय होंगे। वहीं मंत्री गजेंद्र यादव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर के विधायकगण राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा व मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, भाजपा रायपुर शहर व ग्रामीण जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर व श्याम नारंग (रायपुर ग्रामीण) उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन


सीएम विष्णुदेव साय का जनदर्शन आज
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री आमजनों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनेंगे। नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होंगे। समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेशभर में मनेगा संविधान दिवस 
छत्तीसगढ़ में 26 नवंबर 2026 को ‘संविधान दिवस’ समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह के तहत प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया जायेगा। सुबह 11 बजे जिला, विकासखंड, तहसील और ग्राम स्तर पर शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, नगरीय निकायों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों और संगठनों में भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन होगा। नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं को माय गर्वनमेंट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उद्देशिका वाचन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह सुविधा 22 अनुसूचित भाषाओं और अंग्रेजी सहित कुल 23 भाषाओं में उपलब्ध है।

 कांग्रेस का 'वोट बचाओ संविधान मार्च'आज, शामिल होंगे प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 
छत्तीसगढ़  कांग्रेस आज 26 नवंबर को 'वोट बचाओ संविधान मार्च' निकालकर विरोध प्रदर्शन करेगी। वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत सुबह 11:00 बजे राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता राज्य स्तरीय संविधान रक्षा मार्च निकालेंगे। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत दोपहर 1:30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे, वहां से सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। इसमें इंडिया गठबंधन के सहयोगी राजनीतिक दल, छात्र संगठन, गैर सरकारी संगठन, सामाजिक संगठनों और आम जनता से शामिल होने का पार्टी ने आग्रह किया है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन लेंगे प्रेस कॉन्फ़्रेंस 
वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन एवं  सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग रजत कुमार 26 नवम्बर को दोपहर 12 बजे नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ़्रेंस लेंगे। इसमें वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के कार्यों, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी देंगे।


महादेव घाट में कार्तिक पुन्नी मेला
कार्तिक पूर्णिमा पर नदी-तालाबों में स्नान फलदायी होता है। ऐसे में आज 26 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी महादेवघाट रायपुर में खारून नदी तट पर स्नान के लिये आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। लोग सुबह-सुबह स्नान करने पहुंचे। महादेव घाट का पुन्नी मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक एकता और लोकजीवन की जीवंत अभिव्यक्ति है। यहां पीढ़ियों से चली आ रही परंपराएं आज भी उसी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई जाती है। कार्तिक पूर्णिमा में खारून नदी के तट पर प्रज्ज्वलित दीपों की जगमगाहट, मंदिरों में गूंजते मंत्रोच्चार, भगवान शिव के जयकारे और पारंपरिक मेले की चहल-पहल मिलकर ऐसा वातावरण बनाते हैं, जो छत्तीसगढ़ की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को उजागर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed