फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Online cricket betting network was running with Dubai connection, seven accused arrested from Raipur-Goa

Raipur Crime: दुबई कनेक्शन से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क, रायपुर-गोवा से सात आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2026 12:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 01 Mar 2026 12:39 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।

विज्ञापन
Online cricket betting network was running with Dubai connection, seven accused arrested from Raipur-Goa
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस ऑपरेशन में रायपुर से 2 और गोवा से 5 आरोपियों समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरोह का संचालन प्रतीक कुमार वीधवानी और सैंकी देवड़ा कर रहे थे, जो हाल ही में दुबई से लौटे थे। दोनों पेमेंट गेट-वे पैनल के जरिए देश-विदेश में सक्रिय ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क को संचालित कर रहे थे। तकनीकी विश्लेषण और सतत निगरानी के बाद पुलिस टीम ने पूरे नेटवर्क को ट्रैक किया। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल के निर्देशन में की गई।
विज्ञापन


25 फरवरी 2026 को सूचना मिली कि न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र में मुक्तिधाम के पास खड़ी एक कार में बैठे कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। मौके पर पहुंची टीम ने वाहन से दो आरोपियों को पकड़ा। मोबाइल फोन की जांच में 23exch9.com, allpenalexch.com और 99.com जैसी बेटिंग साइट्स के मास्टर आईडी बनाकर सट्टा संचालन के प्रमाण मिले। पूछताछ के दौरान गोवा में बैठे साथियों की जानकारी सामने आई, जिसके बाद वहां दबिश देकर 5 और लोगों को गिरफ्तार किया गया। गोवा में किराये के मकान में बाकायदा ऑफिस बनाकर पेमेंट गेट-वे पैनल संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह 431 म्यूल बैंक खातों के माध्यम से सट्टे की रकम जमा और निकासी कर रहा था। “जयदेव ग्रुप” और “जेएमके ग्रुप” नामक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ट्रांजेक्शन का संचालन किया जाता था। विभिन्न बैंकों में खुले खातों से करोड़ों रुपये के लेन-देन के संकेत मिले हैं। सट्टे से कमाई गई अवैध रकम को क्रिप्टो करेंसी/यूएसडीटी के जरिए अंतरराष्ट्रीय पैनल संचालकों तक भेजा जा रहा था। अब तक 46,500 यूएसडीटी (लगभग 42 लाख रुपये) क्रिप्टो वॉलेट में ट्रांसफर किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस इस एंगल से भी जांच आगे बढ़ा रही है।


22 लाख से अधिक का सामान जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 लैपटॉप, 1 टैब, 58 मोबाइल/आईफोन, 12 एटीएम कार्ड, 3 राउटर, 4 पासबुक, 24,600 रुपये नगद और एक बलेनो कार जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 22.14 लाख रुपये आंकी गई है। 53 मोबाइल फोन बैंक खातों से लिंक पाए गए हैं। मुख्य आरोपी प्रतीक कुमार पहले भी क्रिकेट सट्टा मामले में जेल जा चुका है। सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 89/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 और 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की पहचान भी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2026 में अब तक ऑनलाइन सट्टे के 5 मामलों में 22 आरोपियों की गिरफ्तारी और करीब 2.14 करोड़ रुपये की जब्ती की जा चुकी है। आगे भी इस तरह के नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed