{"_id":"95b5fe25215461f7431a9daa159b1c8d","slug":"one-woman-died-in-lightening","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बिजली गिरने से एक महिला की मौत, 17 झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बिजली गिरने से एक महिला की मौत, 17 झुलसीं
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 25 Jul 2013 04:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ में कोरबा जिले में कंवर पारा बस्ती में दशमी के कार्यक्रम के
विज्ञापन
दौरान बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई और एक बालिका सहित 17 महिलाएं
झुलस गईं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कोरबा शहर के अयोध्यापुरी के कंवर पारा के स्वर्गीय समार सिंह कंवर का दशमीं का कार्यक्रम कंवर पारा बस्ती के तालाब के पास चल रहा था। इसमें शामिल होने के लिए मृतक के रिश्तेदारों सहित गांव की महिलाएं गईं थी।
इसमें कुछ महिलाएं तालाब के घाट पर स्नान कर रही थी और 17 महिलाएं तालाब के निकट बरगद पेड के नीचे बैठी हुई थीं। इस बीच तेज बारिश के साथ जोरदार बिजली कडकी।
बरगद के पेड पर बिजली गिरने से वहां बैठी राधा बाई 45 की मौके पर ही मौत हो गयी। बिजली के चपेट में आने से 11 वर्षीय बालिका अनीषा और 16 अन्य महिलाएं झुलस गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर आसपास ग्रामीणों ने इस घटना से पीड़ितों को उपचार के लिए एनटीपीसी के अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिलाओं में पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।